March 18, 2026

🚛 ड्राइवरों के लिए खुशखबरी: मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर और 15 लाख बीमा योजना का शुभारंभ

चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स व्हीकल स्टोरेज विभाग, TELCO Transport Company Association एवं ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर एवं बीमा योजना शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा मोटर्स व्हीकल स्टोरेज के DGM श्री अमित सिन्हा के सौजन्य से एडमिनिस्ट्रेशन हेड श्री विवेकानंद सिंह एवं सेफ्टी हेड श्री राहुल वादिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अमित सिन्हा द्वारा उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया।
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें TELCO Transport Company Association के CEO श्री JP सिंह, ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह, भास्कर ट्रांसपोर्ट के पी.एस. शुक्ला, चेसिस केयर सेंटर के सतनाम सिंह, सुंदर ट्रांसपोर्ट के राज किशोर साहू, कैनरा मोटर्स के निहालुद्दीन खान, AP Transport के जे.पी. गौर, Rail Road Logistics के दमनप्रीत सिंह तथा टाटा मोटर्स व्हीकल स्टोरेज के अधिकारी अर्नब दास, सुब्रतो साहू एवं धर्मपद राणा शामिल रहे।
📅 दो दिवसीय शिविर का आयोजन
तारीख: 17 मार्च एवं 18 मार्च
समय: सुबह 9:00 बजे से
स्थान: जोजोबेरा चेसिस यार्ड
🏥 स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं
इस शिविर में चालकों के लिए विभिन्न प्रकार की मुफ्त जांच की व्यवस्था की गई है, जिनमें शामिल हैं:
TSH
शुगर (ग्लूकोज) रैंडम
सीरम क्रिएटिनिन
हीमोग्लोबिन
SGPT
टोटल कोलेस्ट्रॉल
ट्राइग्लिसराइड्स
आंखों की जांच
दंत जांच
💼 15 लाख का मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
इस विशेष पहल के तहत चालकों को ₹15 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (Postal Life Insurance – PLI) बिल्कुल मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे चालकों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
📑 आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
हेवी ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
🤝 सभी चालकों से अपील
ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन की ओर से सभी चालक साथियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं तथा बीमा योजना से जुड़कर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

🚛 टाटा मोटर्स व्हीकल स्टोरेज

🚛 TELCO Transport Company Association

🚛 ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन

📰 रिपोर्ट: आनंद किशोर

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION