April 11, 2026

ड्यूटी के दौरान मद्यपान का मामला: कालेपडळ पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

ड्यूटी के दौरान मद्यपान का मामला: कालेपडळ पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

: पुणे पुलिस बल के कालेपडळ पुलिस थाने के अंतर्गत कार्यरत दो पुलिस हवलदारों को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त डॉ. राजकुमार शिंदे द्वारा की गई, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
हवलदार सचिन सुरेशराव जाधव, लोणी काळभोर स्थित MIT (ADT) विश्वविद्यालय में पुलिस भर्ती 2024-25 की लिखित परीक्षा के बंदोबस्त के दौरान शराब पीकर दुर्व्यवहार करते पाए गए। वहीं संजय अंकुश कराड, उंड्री पुलिस चौकी की ड्यूटी छोड़कर नशे की हालत में दोपहिया वाहन चलाते हुए कालेपडळ पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक महिला शिकायतकर्ता को टक्कर मारी और लोगों से बहस भी की।
दोनों हवलदारों की ससून अस्पताल में मेडिकल जांच की गई, जिसमें उनके रक्त में अल्कोहल की मात्रा पाई गई।
दोनों का यह आचरण ‘महाराष्ट्र सिविल सेवा आचरण नियमों’ का उल्लंघन माना गया है। अनुशासनहीनता के चलते उन्हें सरकारी सेवा से निलंबित कर दिया गया है।
महत्वपूर्ण सरकारी प्रक्रिया (पुलिस भर्ती) और सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के गैरजिम्मेदार व्यवहार को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पुणे पुलिस की छवि और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक थी।

*Devashish Govind Tokekar*
*INDIAN PRESS UNION*
*District Reporter*

Written by

DEVASHISH GOVIND TOKEKAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION