पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंझनपुर पुलिस फोर्स ने नारा में किया पैदल गस्त *आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का किए अपील* (आनन्द कुमार द्विवेदी/कौशाम्बी ब्यूरो)
*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंझनपुर पुलिस फोर्स ने नारा में किया पैदल गस्त*
*आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का किए अपील*
(आनन्द कुमार द्विवेदी/कौशाम्बी ब्यूरो)
नारा कौशांबी
*कौशाम्बी* नवरात्र और ईद को देखते हुए मंझनपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व नारा चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा के द्वारा नारा गांव में फ्लैग मार्च किया गया और भरोसा दिलाया गया कि आप लोग मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ पर्व को मनाए। किसी को किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो पुलिस को तत्काल सूचना दे। किसी को कानून को हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश किया तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। पुलिस प्रशासन आपके साथ है। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से मंझनपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस फोर्स के साथ नारा चौकी क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की जानकारी ली और आम जनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया है ।इस दौरान मंझनपुर कोतवाल व नारा चौंकी इंचार्ज विकास मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले के थाना पुलिस और चौकी पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया वाहनों की चेकिंग की वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया और सड़क पर वाहन न खड़ा करने का निर्देश वाहन चालकों को दिया है आम जनमानस से बात करके पुलिस फोर्स ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।