March 31, 2026

ब्लैक में मिले LPG सिलेंडर में गैस पूरी है या नहीं, घर पर ऐसे कर सकते हैं चेक

Gas Cylinder Weight: ब्लैक में सिलेंडर लेना रिस्की है. कहीं गैस कम तो नहीं? घर पर ही आप आसान तरीकों से कर सकते हैं चेक. जान लें कौनसे तरीके आजमाने होंगे.
Gas Cylinder Weight: देश में एलपीजी को लेकर जो सिचुएशन बनी हुई है. उसमें बहुत से लोग ब्लैक में भी एलपीजी सिलेंडर ले रहे हैं. लेकिन ब्लैक मिले में गैस पूरी है या नहीं. यह चेक करने के लिए आप कुछ बहुत ही आसान और मॉडर्न तरीके अपना सकते हैं. अक्सर मजबूरी में सिलेंडर खरीदते समय लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. क्योंकि बिना वजन किए यह पता लगाना मुश्किल होता है कि अंदर 14.2 किलो गैस पूरी है या नहीं.

सिलेंडर के वजन में हेराफेरी करना आजकल काफी आम हो गया है. इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को बचाने के लिए डिलीवरी लेते वक्त ही सावधानी बरतना सबसे स्मार्ट तरीका है. नीचे दिए गए स्टेप्स आपको यह समझने में मदद करेंगे कि आपका सिलेंडर फुल है या आपको कम गैस दी गई है.

भीगे कपड़े से करें चेक
यह तरीका सबसे ज्यादा कारगर और वैज्ञानिक माना जाता है. जो आपको बिना किसी मशीन के गैस का लेवल बता देता है. सबसे पहले एक सूती कपड़े को पानी में भिगोकर गीला कर लें और इस गीले कपड़े को सिलेंडर के चारों तरफ अच्छी तरह लपेट दें. कपड़ा हटाने के बाद करीब 2-3 मिनट तक इंतजार करें और सिलेंडर की सतह को ध्यान से देखें.

आप नोटिस करेंगे कि जो हिस्सा ऊपर से खाली है. वहां का पानी बहुत जल्दी सूखने लगेगा.
सिलेंडर का वह हिस्सा जहां तक अंदर गैस भरी हुई है, वहां पानी देर तक बना रहेगा और वह हिस्सा गीला दिखेगा.
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एलपीजी गैस बहुत ठंडी होती है. जिससे सिलेंडर का वह हिस्सा भी ठंडा रहता है और नमी जल्दी नहीं उड़ती.

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?

वजन और सील को देखकर लगाएं पता
अगर आप पानी वाला टेस्ट नहीं करना चाहते. तो आप कुछ फिजिकल संकेतों से भी गैस की चोरी का पता लगा सकते हैं. सिलेंडर की प्लास्टिक सील को ध्यान से देखें कि कहीं वह दोबारा चिपकाई हुई या ढीली तो नहीं है. क्योंकि सील के ऊपर मौजूद धागे और होलोग्राम के साथ छेड़छाड़ गैस निकालने का सबसे बड़ा संकेत हो सकता है.

एक भरे हुए घरेलू सिलेंडर का कुल वजन (गैस + लोहे का वजन) लगभग 29.5 किलो के आसपास होना चाहिए. जिसमें कुल 14.2 किलो गैस होती है.
सिलेंडर के ऊपर लिखी एक्सपायरी डेट भी चेक करें. अगर सिलेंडर बहुत पुराना या डेंट वाला है. तो उसमें लीकेज का खतरा ज्यादा होता है.
सिलेंडर के हैंडल के पास Net Weight और Tare Weight (खाली सिलेंडर का वजन) लिखा होता है. उसे जरूर चेक करें. जिससे आपको सही मात्रा का अंदाजा मिल सके.

यह भी पढ़ें: आम लोगों के लिए कब से खुल जाएगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें कब उड़ेगी पहली फ्लाइट?

SANGAM SHUKLA

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION