सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में देर रात एक परिवार पर 8-10 युवकों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड, बिट्टों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दो भाइयों के हाथ कई जगह से टूट गए, जबकि उनकी मां के सिर में गंभीर चोट लगी है। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर कई आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरखौदा के वार्ड नंबर 6 गोपालपुर रोड निवासी पीड़ित जोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और परिवार में चार भाई हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी मां घरबरी और भाइयों सोनू, मोनू व कीड़ा के साथ घर पर मौजूद था। उसी दौरान उसके भाई कीड़ा ने बताया कि खरखौदा की मंडी में उसका और गैरी का सचिन नाम के युवक के साथ झगड़ा हो गया था।
कीड़ा यह बात घर में बता ही रहा था कि तभी अचानक कमल पुत्र चांद और प्रवीण नैन अपने साथ 8-10 युवकों को लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया।