हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा का मन मंदिर चौक में जोरदार स्वागत। राजनांदगांव
हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा का मन मंदिर चौक में जोरदार स्वागत
राजनांदगांव
राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का हिंदू जागरण मंच द्वारा मन मंदिर चौक में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की थीं। जैसे ही शोभायात्रा मन मंदिर चौक पहुंची, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान श्रीराम की झांकी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंच की महिला इकाई की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर फूलों से स्वागत किया और भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट की।
महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा का स्वागत करते हुए सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में भी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस भव्य आयोजन में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
*Devashish Govind Tokekar*
Editor/Reporter/Journalist
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter