दिनांक 2 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्षय में सिलवासा (दादरा नगर हवेली ) की विभिन्न सोसाइटीज में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विशेष रूप से प्रमुख विहार फेज-2 में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम के रूप में सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं, जिसने सभी का मन मोह लिया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया।
इस पावन अवसर पर शहर के तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख विहार सोसाइटी के सेक्रेट्री श्री दिलीप पवार एवं ट्रेजरर श्री उपेंद्र तिवारी द्वारा किया गया।
इस भजन संध्या में अश्विन पटेल, शैलेन्द्र मर्गे, अभिषेक कुमार, सवांता राउत एवं स्वाति राउत, अतेन्द्र एवं रंजना सिंह, एस.के. पट्याल, किशन लाल कुमावत, कृष्णा पाणिग्राही, सागर देवरे, आशीष उपाध्याय, सुधाकर शेट्टी, महेश नल्ले, विजय एवं श्वेता चौबाल, मुकेश पाटिल, मुकेश रामगड़िया, सुदीप प्रजापति, सारंग रणदिवे, गौतम गुहा, एस.के. दुबे, अजय शॉ, कौशिक रावल, दीपक वाघ, मनोज पाटिल, भुसन लडके, चन्दन कुशवाहा, एवं पारुल पटेल, वंदना अधौलिया, दुर्गा पवार, सरिता देवरे, सहित अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी के प्रेसिडेंट श्री यतेन्द्र अधौलिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।