March 16, 2026

सोनभद्र में 12 साल के बच्चे का शव बरामदः गला रेता मिला, हत्या की आशंका; पुलिस जांच मे जुटी

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक का शव खून से लथपथ मिला है। बालक का गला रेता हुआ था, जिसस े हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान राजू गुप्ता उर्फ ठकराल के पुत्र आर्यन के रूप मे हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में आया है कि बालक की गला रेतकर हत्या की गई है। वही, ग्रामीणो ं ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया और आरोपी कोई गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही ताकि घटना के संबंध में कोई सुराग मिल सके और दोषियों तक पहुंचा जा सके। रामगढ बाजार मे ं हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे पुलिस से जल्द से जल्द दोषियो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Written by

Arun Kumar Singh

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION