March 13, 2026

JAMSHEDPUR CRIME : बहन की सास बनकर घर में घुसी महिला, गहने लेकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला खुद को घर की बहन की सास बताकर घर में घुसी और बातचीत के दौरान विश्वास जीत लिया। मौका मिलते ही वह घर में रखे सोना-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई।
पीड़िता की शिकायत के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने भी बरामद कर लिए गए।
बरामद गहनों में सोने के कान के झुमके, नाक का बेसर, चांदी की पायल और चांदी की चेन शामिल है। गहनों की कुल कीमत लगभग 2.60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

✍️ रिपोर्ट: आनंद किशोर
📍 जमशेदपुर

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION