बनवारीपुर में दबंगों ने गरीब महिलाओं के घर को जबरन तोडा
राकेश मौर्य
जिला संवाददाता
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर की महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में प्लाटिंग कर रहे दबंगों ने दो गरीब महिलाओं के घरों जबरन तोड दिया है। पीड़ित महिलाओं ने खीरी डीएम को शिकायती पत्र देकर इंसाफ़ की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी अफसर अली की पत्नी नाजिया बेगम व गफ्फार अली की पत्नी बच्चो ने खीरी डीएम को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह दोनों महिलाएं काफी गरीब है, उनके पास कोई भी सम्पत्ति नहीं है, वह छप्पर डाल कर व खोखा रख कर किसी तरह अपना गुजारा कर रही हैं। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला दबंग शत्रोहन पुत्र रघुनाथ उसके घर के पीछे प्लाटिंग कर के खेत बेंच दिया है तथा उनके घर पर जबरन कब्जा करना चाहता है। बीती 22 मार्च की सुबह करीब साढ़े सात बजे शत्रोहन अपने परिवार के साथ उनके घर पर आ धमका तथा जबरन उसके छप्परनुमा घर को तोड़ने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने को उतारू हो गए। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें जान से मार डालने की धमकी देते हुए कहा कि हम तुम लोगों को यहां से उजाड़ देंगे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वह करीब चालीस पचास साल से वहां रह रहे हैं, शत्रोहन का उस जगह से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी शत्रोहन उन्हें बिना वजह तंग व परेशान कर रहा है। पीड़ित महिलाओं ने खीरी डीएम को शिकायती पत्र देकर विपक्षियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक निवास कर सके।
*Devashish Govind Tokekar
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter