March 13, 2026

LPG गैस महंगी, सेवा भी पहले जैसी नहीं – आम लोगों की बढ़ती परेशानी

आज देश में रसोई गैस (LPG) की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। पहले के समय में गैस सस्ती भी थी और उसकी सेवा भी बेहतर मिलती थी, लेकिन अब कई जगहों पर समय पर डिलीवरी नहीं मिलती और शिकायतों का समाधान भी जल्दी नहीं हो पाता।
इसी कारण कई लोग गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि अधिकतर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हे “Out of Stock” दिखाई दे रहे हैं।
इस स्थिति को देखते हुए पत्रकार आनंद किशोर भारत सरकार से नम्र निवेदन करते हैं कि जिस तरह देश में पेट्रोल और डीजल आसानी से हर जगह उपलब्ध होता है, उसी तरह LPG गैस की उपलब्धता और सेवा को भी बेहतर और सुगम बनाने की कोशिश की जाए, ताकि आम जनता को रसोई चलाने में परेशानी न हो।

✍️ पत्रकार: आनंद किशोर

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION