March 15, 2026

मैडम बेटी की हत्या हुई, अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं: महिला आयोग में पिता ने की शिकायत, दो दिन में कार्रवाई के दिए निर्देश

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान के एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या के मामले मे पुलिस की निष्क्रियता पर शिकायत दर्ज कराई। पिता ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या को दो महीन े बीत चुके और पोस्टमॉर्टम भी हो चुका है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। डॉ. चौहान ने मामले में मिशन शक्ति की नोडल डॉ. चारु द्विवेदी को दो दिन के भीतर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह शिकायत चुर्क मोड़ स्थित सर्किट हाउस मे महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई के दौरान की गई। छपका निवासी कमलेश पुत्र राम स्वरूप ने आयोग को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी प्रमिला की हत्या 3 जनवरी 2026 को हुई थी। दोपहर जब वह घर पहुंचे, तो बेटी के गले मे दुपट्टा बंधा हुआ था और घर की बल्ली से बांधा गया था। उसके हाथ-पैर चौकी पर रखे हुए थे।कमलेश ने बताया कि घर मे ं उनके और बेटी के अलावा कोई अन्य सदस्य नही था। दीपक और शैलेश पर संदेह व्यक्त किया, जो उनकी बेटी के संपर्क में थे और कथित तौर पर उसका नाजायज फायदा उठा रहे थे। कमलेश का आरोप है कि इस हत्या में दीपक और शैलेश का हाथ है।
मृतका का पोस्टमॉर्टम हो चुका है, फिर भी रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने अभी तक इन अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस घटना की सूचना सोनभद्र जनपद के जन शिकायत प्रकोष्ठ पर भी 14 जनवरी 2026 को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नही की गई।
इसी सुनवाई के दौरान, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के पेटराही गांव निवासी राधेश्याम ने भी एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से पड़ोसियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसियो ने उनकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें कीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
राधेश्याम ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह जब उनकी पत्नी घर पर थीं, तभी गांव के दो व्यक्ति वहां उनकी पत्नी के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगे। जब उनकी पत्नी ने विरोध किया, तो दोनो ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट भी की। पीड़ित ने महिला आयोग से मामले की जांच कराते हुए आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
सलखन गांव निवासी शबीना बानो अपने चंदौली के बरबसपुर निवासी भाई जावेद और भाभी वहीहुन के साथ पहुंची थी। बताया कि दो साल पहले ही उसकी शादी हुई है। एक बेटा भी है। दहेज मे सब कुछ दिया गया था, बावजूद पति संतुष्ट नही है। महिला आयोग ने मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए।

Written by

Arun Kumar Singh

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION