April 13, 2026

मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, चार गिरफ्तार* -7 किग्रा चांदी के आभूषण व 65 हजार नकदी बरामद

चित्रकूट। दो माह के भीतर मंदिरो में हुई ताबडतोड़ चोरियों को लेकर हरकत में आई पुलिस ने चामंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, चार गिरफ्तार*
-7 किग्रा चांदी के आभूषण व 65 हजार नकदी बरामदर अंर्तप्रांतीय चोरो को गिरफ्तार कर साढ़े सात किग्रा चांदी व 65 हजार रुपए नकद बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।
एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागृह में एसपी अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि जनपद के मंदिरो से हुई आभूषण चोरी की घटनाओं के खुलासे को अपर एसपी सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम लगाई थी। जिस पर मुखबिर की सूचना पर चार अंर्तप्रांतीय चोरो को टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कब्जे से सात किलो 318 ग्राम चांदी, 65 हजार 700 रुपए नकद, कटर, रिंच, छेनी, पाना व एक बाइक बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरो पर दर्जनो मुकदमें विभिन्न थानो में दर्ज हैं। चोरो का सरगना विजय कुमार शुक्ला पुत्र उमादत्त शुक्ला बिमल बिहार कालोनी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा मूल पता कस्बा राजापुर जो 1997 से चोरी शुरू की। 2004 में हत्या के मामले में वांछित था। तभी से लगातार फरार चल रहा था। इसके साथ बिजनौर जिले के अफगनान मंडवार थाना मंदावर बाबर शाह पुत्र मुन्ना शाह, कौशाम्बी के मंझनपुर के धरममुहापुर के मोहनलाल पटेल पुत्र मोतीलाल, फतेहपुर के खागा के रामनगर कस्बे के कामता प्रसाद मौर्य पुत्र छेदीलाल मौर्य को सीतापुर चैकी के बंदरकोल से रात्रि करीब साढे ग्यारह बजे पकड़ा गया है। चारो शातिर भरतकूप, पहाड़ी, मुख्यालय कर्वी के लोढ़वारा स्थित मंदिरो से मूर्तियों के मुकुट, गदा आदि चांदी के जेवरात चुराए थे। पूछताछ में बताया कि बांदा, फतेहपुर, सतना में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलास सेल के प्रभारी एमपी त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुशवाहा, नितेश समाधिया, रोहित सिंह, गोलू भार्गव, ज्ञानेश मिश्रा, पवन राजपूत, रोशन सिंह व कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह, भरतकूप थाना प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह, पहाड़ी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, एसआई विवेक कुमार सिंह, शनि चतुर्वेदी, आरक्षी राहुल देव, जयनारायण पटारिया, विपन कुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, मोहित कुमार, चालक दीप प्रताप रहे। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। इसके अलावा उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, आरक्षी अभिषेक प्रताप सिंह, सर्विलास टीम के आरक्षी गोलू भार्गव ने खुलासे में अहम भूमिका निभाई। जिस पर प्रशस्ति पत्र के लिए शासन को पत्र भेजा है। इस मौके पर यातायात क्षेत्राधिकारी यामीन अहमद मौजूद रहे।
————————-

Ankit pahariya

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION