मनरेगा में नई बहाली: 13 कनीय अभियंताओं को मिला नियुक्ति पत्र, उपायुक्त ने दिए निर्देश
मनरेगा के तहत जिले में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। ये नियुक्तियां ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में की गई हैं, जहां अभियंता योजनाओं की तकनीकी निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में अनुपम साहू, रजेश रंजन, प्रवीण कुमार महतो, आशीष कुमार सिंह, पूजा महाकुड़, शुभम महतो, अमित रितेश कुजूर, राहुल कुजूर, आनंद रोहित कुजूर, जोगेश्वर माण्डी, अखिलेख डहुरिया, मनीष कुमार और अभिजीत बेरा शामिल हैं।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना विकास की एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने सभी अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, साथ ही क्षेत्र में सक्रिय रहकर नियमित निगरानी करें।
उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।