March 30, 2026

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियन का जीत के साथ आगाज

आईपीएल में मुंबई इंडियन का जीत के साथ शानदार आगाज!
14 साल बाद आईपीएल में पहले ही मैच में जीत दर्ज की ।कल हुए मैच में वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में में अपना अधिकतम स्कोर चेंज करते हुए मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया ।आपको बता दें कि यह मुंबई इंडियन की टूर्नामेंट की शुरुआती दौर में प्रथम मैच में 14 साल बाद जीत है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 220 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें कप्तान अजिंक रहाणे ने 67 रन और रघुवंशी ने 51 रन की पारी खेली । मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 39 रन देकर तीन विकेट लिए और मुख्य बोलर बने ।हलांकि मुंबई इंडियंस की ताकत ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह विकेट नहीं ले सके परंतु वुमराह ने आखिरी ओवरों में कोलकाता नाइट राइडर्स को ₹250 रन बनाने से रोक दिया। जवाब में उतरी मुंबई इंडियन ने ठोस शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा और रियान रिकलटन ने हाफ सेंचुरी लगाते हुए एक बहुत अच्छी शुरुआत दी रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर का अपना फास्टेस्ट 50 बनाया और 38 गेंद पर 78 रन बनाए वहीं रियान रिकलटन ने 43 गेंद में 81 रन की पारी खेली और मुंबई इंडियन ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया। आपको बता दे कि यह मुंबई इंडियन की अब तक का सबसे बड़ी रन चेज जीत है ।अनिल कुमार नामदेव
जिला रिपोर्टर
ग्वालियर मध्य प्रदेश

ANIL KUMAR NAMDEO

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION