March 20, 2026

नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आयोजित नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण, तस्करी पर रोक तथा जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री से जुड़े मामलों में नियमित छापेमारी अभियान चलाया जाए।

🔍 संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष फोकस
बागबेड़ा, जुगसलाई, बर्मामाइंस सहित अन्य चिन्हित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस एवं उत्पाद विभाग को संयुक्त अभियान चलाने और सूचना तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने को कहा गया।

🚔 वाहनों की सघन जांच के निर्देश
बस, ऑटो, ट्रक एवं स्कूल वैन चालकों पर नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, ताकि नशीले पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाई जा सके।

🎓 युवाओं में जागरूकता पर जोर
विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया।

🏥 नशा मुक्ति एवं पुनर्वास पर ध्यान
नशा मुक्ति केंद्रों और पुनर्वास सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रभावित लोगों को सही मार्गदर्शन एवं उपचार उपलब्ध कराया जाए।

⚖️ त्वरित कार्रवाई और सख्त कानूनी कदम
मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी विभागों को नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को भी कहा गया।

📢 जनता से अपील
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
📞 टोल फ्री नंबर: 112
📞 पुलिस कंट्रोल रूम: 0657-2431028

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डेय, एसडीएम धालभूम श्री अर्णव मिश्रा, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एडीएम (एसओआर) श्री राहुल आनंद सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक, रेल डीएसपी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Report Anand kishor

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION