April 5, 2026

आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, महिला गंभीर घायल

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

नाशिक एक्सिडेंट न्यूज मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, महिला गंभीर घायल

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओझर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जा रही दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोपहिया चालक को करीब 200 फीट तक घसीटते हुए ले जाया गया।

इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

AMAR SHIVAJI PATARE

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION