February 22, 2026

News

📢 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक कर कार्यक्रम को जन-उन्मुख, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को न्यायिक मामलों के त्वरित समाधान के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण किया जाएगा। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सूचना स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां मौके पर आवेदन स्वीकार कर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त ने सभी विभागों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Written by

Anand Kishor

सेवा परमो धर्म:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INdian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION