EVENTS

जोधपुर एसोसिएशन चेन्नई का जेपीएल-5 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न भंडारी ब्लास्टर्स ने जीता जेपीएल-5 का खिताब

By MONICK ROONWAL M • 2026-07-24 09:28 • 13 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जोधपुर एसोसिएशन चेन्नई का जेपीएल-5 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न भंडारी ब्लास्टर्स ने जीता जेपीएल-5 का खिताब

जोधपुर एसोसिएशन, चेन्नई द्वारा आयोजित जेपीएल-5 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन पेरंबुर स्थित एसपीआर ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लीग एवं सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद खेले गए रोमांचक जेंट्स फाइनल में भंडारी ब्लास्टर्स ने केरवन्स स्टार्स को हराकर जेपीएल-5 का खिताब अपने नाम किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंघवी ने विजेता टीम भंडारी ब्लास्टर्स के मालिक एवं कप्तान मोहित भंडारी सहित पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन एवं जेपीएल-5 का खिताब जीतने पर बधाई दी। रोमांचक टूर्नामेंट में मोहित दृढ़ा ने मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया,जबकि रोनित डाकलिया को पर्पल कैप एवं मोहित दृढ़ा को ऑरेंज कैप से सम्मानित किया गया।
महिला वर्ग में श्रेया सुपर किंग्स की श्रेया लुंकड़ ने खिताब अपने नाम किया, जबकि रचना लुंकड़ को विमेन ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान मिला। किड्स वर्ग में सुराणा सुरवीर टीम के मुन्नी सुराणा विजेता रहे तथा चरित बोहरा को किड्स ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंघवी द्वारा सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों के स्वागत तथा गणेश वंदना के साथ किया गया। एसोसिएशन के सचिव पंकज मेहता ने बताया कि एसोसिएशन पिछले पाँच वर्षों से लगातार इस क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को एक मंच पर जोड़ने का सराहनीय प्रयास कर रही है।
जेपीएल-5 के चेयरमैन मोनिक रूनवाल एवं को-चेयरमैन प्रभात श्री श्रीमाल ने मुख्य प्रायोजक कमलपत राज आकाश भंडारी, जर्सी प्रायोजक प्रसन्न चंद शशि बुरड़, ट्रॉफी प्रायोजक डॉ. के. एल. जैन लुंकड़, फूड प्रायोजक ईज़ी बाइट अक्षयपाल श्रीपाल पांडिया, पर्पल एवं ऑरेंज कैप प्रायोजक प्रवीण लुंकड़ तथा बच्चों के सांत्वना पुरस्कार प्रायोजक सुनील-प्रतीक सिंघवी का विशेष आभार व्यक्त किया।
उन्होंने सभी टीम ऑनर्स विशाल लोढ़ा, प्रतीक श्री श्रीमाल, मोहित भंडारी, सतीश भंडारी, निर्मल छल्लानी, योगेश जैन एवं नितिन मेहता, महिला टीम ऑनर्स अर्चिता श्री श्रीमाल, सुरेखा रूनवाल, शर्मिला चोरड़िया एवं श्रेया लुंकड़, तथा किड्स टीम ऑनर्स मुन्नी सुराणा, युग श्री श्रीमाल एवं मिष्ठी वैभव रूनवाल का भी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। LAdies team mein orange cap winner priyanka mehta aur purple cap winner Rachan Ji Lunked Rahi.
आयोजन में भरपूर मेहनत करके उसे सफल बनाने में कोषाध्यक्ष विनीत सिंघवी, अभिषेक श्री श्रीमाल,महिमा श्री श्रीमाल और सतीश भंडारी का प्रमुख सहयोग रहा।
उपाध्यक्ष तरुण मेहता एवं प्रमोद गोठी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में युवा,महिला एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और खेल भावना का शानदार परिचय दिया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन लुंकड़ एवं कमलपत राज भंडारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

MONICK ROONWAL M 0 followers