REGIONAL NEWS

ब्रज परिक्रमा के दौरान आजमपुरा में भंडारे का आयोज

By SANJAY PATEL • 2026-05-29 12:54 • 120 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
ब्रज परिक्रमा के दौरान आजमपुरा में भंडारे का आयोज

आजमपुरा, मथुरा। ब्रज की पावन 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्री बालाजी टाइल्स परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा कार्य का संचालन क्षेत्र के समाजसेवी श्री मलखान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन में उनके भाई श्री निरभन सिंह गुर्जर, श्री जगदीश गुर्जर और श्री संजय गुर्जर भी सहयोग कर रहे हैं।

भंडारे में परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, भोजन और पेयजल की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, 84 कोस परिक्रमा के दौरान इस प्रकार के सेवा कार्य ब्रज की धार्मिक और सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी हुई है।

आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य परिक्रमा में शामिल भक्तों की सेवा करना और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।