LATEST NEWS

Madhya Pradesh vidhan Sabha me ho sakti hai naye sachetak ki niyukti.

By SANJAY PANDEY PANDEY • 2026-02-09 13:06 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
Madhya Pradesh vidhan Sabha me ho sakti hai naye sachetak ki niyukti.
"मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार एक महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्ति करने की तैयारी में है। बीजेपी विधानसभा में मुख्य सचेतक का पद भरने जा रही है, जो सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन और दलीय अनुशासन के लिए काफी अहम माना जाता है। इस पद पर नियुक्ति के साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा, जिसके चलते यह नियुक्ति और भी अहम हो गई हैl "इस प्रतिष्ठित पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों के नाम पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस दौड़ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, विधायक दल के कोषाध्यक्ष के लिए भी विश्नोई के नाम की चर्चा है। "सीएम और प्रदेश अध्यक्ष लेंगे आखिरी फैसला । "ये दोनों ही बीजेपी के कद्दावर नेता हैं और सदन की कार्यवाही का लंबा अनुभव रखते हैं, लेकिन इन्हें डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। अब पार्टी इनमें से किसी एक को मुख्य सचेतक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका देने की योजना बना रही है।" "पार्टी सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में सदन के भीतर फ्लोर मैनेजमेंट की पूरी जिम्मेदारी संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कंधों पर है। अब मुख्य सचेतक की नियुक्ति करके उनके कार्यभार को बांटा जाएगा, जिससे सरकार सदन में और अधिक मजबूती के साथ अपना पक्ष रख सकेगी।" "इस नियुक्ति पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच विचार-विमर्श के बाद ही लगेगी।