LATEST NEWS

सारनाथ का थाई मंदिर बना पर्यटन का प्रमुख कें

By AJIT PRATAP • 2026-03-14 19:34 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सारनाथ का थाई मंदिर बना पर्यटन का प्रमुख कें
सारनाथ का थाई मंदिर बना पर्यटन का प्रमुख केंभव्य वास्तुकला, शांत वातावरण और बुद्ध प्रतिमा के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटक सारनाथ का थाई मंदिर बना पर्यटन का प्रमुख केंसारनाथ (वाराणसी)। Sarnath स्थित थाई मंदिर इन दिनों पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बन गया है। अपनी भव्य और आकर्षक वास्तुकला, स्वच्छ एवं हरित परिसर तथा शांत आध्यात्मिक वातावरण के कारण यह स्थल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और बौद्ध श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। थाईलैंड सरकार के सहयोग से निर्मित इस मंदिर की सुनहरी नक्काशी और मंदिर परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचकर दर्शन के साथ-साथ ध्यान और आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं। पर्यटन सीजन के दौरान मंदिर परिसर में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाई मंदिर के कारण सारनाथ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिला है, जिससे आसपास के व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हुई है।