LATEST NEWS

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की मौत

By JAHID KHAN • 2026-10-05 04:48 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की मौत

आगरा में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान अछनेरा क्षेत्र के गांव नगला खुशहाली निवासी रोहताश (45) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहताश आगरा शहर में ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे किरावली-रायभा मार्ग पर एक इंटर कॉलेज के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहताश को उपचार के लिए आगरा के अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

JAHID KHAN 1 follower