ACCIDENT NEWS

Accident

By PINTU SHARMA • 2026-10-07 10:50 • 15 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
Accident

पश्चिम बंगाल, आसनसोल | 06/10/2026

आज आसनसोल के भगत सिंह मोड़ से HLG हॉस्पिटल जाने वाले मार्ग पर कुमारपुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना हुई। हादसा एक डंपर और स्कूटी के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी चालक डंपर के नीचे तक चला गया था, हालांकि उसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर अपनी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि जिस मार्ग पर दिन के समय प्रशासन की ओर से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है, वहां डंपर के गुजरने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया और उसके परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पुलिस के हवाले कर मामले में कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर उचित व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों के अनुसार, इस मार्ग के आसपास कई स्कूल और अस्पताल भी स्थित हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

#Pintu sharma
PINTU SHARMA 0 followers