गंगा आरती
पश्चिम बंगाल आसनसोल 17/10/2026 आसनसोल में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पे है,इसी उल्लास में आज तलपोखरिया दुर्गा स्थान समिति जो कि आसनसोल के मुख्य मार्ग बड़ी शनि मंदिर के बगल में स्थित है उनके द्वारा दुर्गापूजा के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया इस में बनारस के गंगा आरती की कुछ झलकियां आसनसोल के लोगो को दिखाने की कोशिश की,आयोजन के दौरान काफी संख्या में दर्शनार्थी की उपस्थिति देखी गई,इस आयोजन से लोगों में काफी उत्साह देखा गया,गंगा आरती की झलकियां देखने के लिए स्थानीय लोगो के साथ साथ आस पास से भी काफी संख्या में दर्शनार्थी आए हुए थे,आयोजक एवं प्रशासन के तरफ से पूरी कोशिश की गई कि आयोजन सफल हो,मुख्य मार्ग पे आयोजन होने के कारण प्रशासन और आयोजक के कार्यकर्ता पूरी तरह से मुस्तैद दिखे.समिति के सदस्य ने बताया कि आने वाले वर्षों में और बड़े स्तर पे आयोजन किए जाएंगे जिसमें कोशिश रहेंगी कि हर साल अलग अलग भारतीय संस्कृति को दर्शाये.