Crime

अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

By RAJKUMAR YADAV • 2026-11-05 04:25 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी : भारतीय प्रेस यूनियन, संवाददाता – डॉ. राजकुमार यादव

बावल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला बड़ा तालाब, रेवाड़ी, हाल आबाद गांव झाबुआ रोड, ढाणी अहीर, बावल निवासी जोरावर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, गत वर्ष 2/3 मार्च की रात सूचना मिली थी कि गांव मंगलेश्वर निवासी अंकित नशीला पदार्थ स्मैक बेच रहा है और गांव के मुख्य मार्ग पर स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार कर बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित निवासी गांव मंगलेश्वर बताया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 05.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद होने की बात पुलिस ने कही। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अंकित ने बताया कि उसने अपने गांव के तीन साथियों नरेंद्र, नितेश और गौरव को पैसे देकर स्मैक बेचने के लिए लगाया हुआ था। इसके आधार पर थाना बावल में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में अंकित, नरेंद्र, नितेश, गौरव और सुनील उर्फ सेठी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त बताए जा रहे एक अन्य आरोपी जोरावर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

##Latestupdate
RAJKUMAR YADAV 0 followers