बाराबंकी पुलिस का वांछितों के खिलाफ अभियान, दो आरोपी गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा, 19 के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक
बाराबंकी पुलिस का वांछितों के खिलाफ अभियान, दो आरोपी गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा, 19 के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस ने 28/29 सितंबर की कार्रवाई में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं, 19 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।
कोतवाली नगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित को पकड़ा
कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 29 सितंबर को मुकदमा अपराध संख्या 679/2026, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त इरशाद कुरैशी पुत्र शरीफ कुरैशी उर्फ चुनान, निवासी ग्राम जिन्हौली आलापुर, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी को गिरफ्तार किया।
फतेहपुर पुलिस ने दूसरे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
इसी क्रम में थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 362/2026, धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस एवं एल/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त छोटू उर्फ अभिराज यादव पुत्र स्व. विश्राम, निवासी ग्राम रामनेवाज पुरवा, थाना फतेहपुर, हाल पता काजीपुर कस्बा व थाना फतेहपुर, बाराबंकी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त संबंधित मुकदमों में वांछित चल रहे थे। अभियान के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।