ENVIRONMENT

भू-जल संरक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

By DINESH KUMAR • 2026-07-22 07:37 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
भू-जल संरक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं जल सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज, दिनांक 21.07.2026 को बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, यूनिट–रूधौली (बस्ती) में भू-जल संरक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संसाधनों के संरक्षण हेतु व्यवहारिक उपायों से अवगत कराया तथा भू-जल स्तर को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री राहुल कुमार शर्मा (सीनियर हाइड्रोलोजिस्ट), श्रीमती रागिनी सरस्वती (हाइड्रोलोजिस्ट), श्री परमानंद (अवर अभियंता) एवं श्री संजय दीपक (ड्राफ्ट्समैन), भूगर्भ जल विभाग, बस्ती; सुश्री गरिमा द्विवेदी (सहायक अभियंता), लघु सिंचाई विभाग, बस्ती; श्री शैलेश बरनवाल (संस्थापक), NOC एवं अनुसंधान NGO; ग्रामीण विकास सेवा संस्थान, बस्ती से सुश्री सोनी, सुश्री पूजा एवं सुश्री मनीषा; श्री अजय कुमार अवस्थी (इकाई प्रमुख, डिस्टलरी) तथा श्री नरेंद्र कुमार शुक्ला (जोनल हेड – मानव संसाधन) सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा भू-जल स्तर को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
"हर बूंद की रक्षा – आने वाले कल की सुरक्षा।"
आइए, हम सभी जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाकर प्रकृति के इस अमूल्य उपहार को सुरक्षित रखने में अपना सक्रिय योगदान दें।
🌱 *जल बचाएँ • भू-जल बढ़ाएँ • भविष्य संवारें*

DINESH KUMAR 0 followers