LATEST NEWS

दिल्ली में फिर बढ़ाई गई पिंक टिकट की सुविधा, 17 तक जारी रहेगी मुफ्त बस यात्रा

By PUNEET SHUKLA • 2026-09-01 07:55 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
दिल्ली में फिर बढ़ाई गई पिंक टिकट की सुविधा, 17 तक जारी रहेगी मुफ्त बस यात्रा

दिल्ली में महिलाओं के लिए मौजूदा पेपर आधारित पिंक टिकट के जरिये डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा को दिल्ली सरकार ने एक बार फिर आगामी 17 सितंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी महिलाएं पहले की तरह ही कुछ दिन और पिंक टिकट के माध्यम से मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। यह फैसला आगामी त्योहारों के दौरान महिला यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के मकसद से लिए लिया गया है।परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 17 सितंबर के बाद मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड सिस्टम पूरी तरह से लागू किया जाएगा। परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने कहा कि यह विस्तार ऐसे समय में किया गया है, जब जन्माष्टमी, तीज, गणेश चतुर्थी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहारों का आयोजन हो रहा है।17 सितंबर को है पीएम मोदी का जन्मदिन
इन धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मौकों पर महिलाएं ज्यादा यात्रा करती हैं। इस दौरान पिंक टिकट सुविधा जारी रहने से पात्र महिला यात्रियों को बिना किसी रुकावट के मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है और इसी दिन से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत हो रही है। पिंक टिकट व्यवस्था का विस्तार सेवा की भावना और महिला यात्रियों की सुविधा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अब तक 19 लाख महिलाओं ने पिंक कार्ड बनवाए
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली की माताओं और बहनों ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया है। अब तक लगभग 19 लाख महिलाओं ने पहले ही पिंक कार्ड के लिए रजिस्टर कर लिया है। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने और जारी करने की प्रक्रिया 17 सितंबर के बाद भी जारी रहेगी।दिल्ली की सभी पात्र महिलाएं बस डिपो और बस टर्मिनल केंद्रों पर निर्धारित स्थानों से अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकेंगी। आगामी 17 सितंबर के बाद मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड आधारित व्यवस्था पूरी तरह लागू की जाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, सुविधाजनक, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने पात्र महिला यात्रियों से जल्द से जल्द अपने रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की और कहा कि जिन महिलाओं ने अभी तक पिंक सहेली कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे 17 सितंबर के बाद भी रजिस्ट्रेशन कराकर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर सुविधाओं के साथ आधुनिक और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

PUNEET SHUKLA 0 followers