दोमुंहा सांप मामले में मैगलगंज पुलिस पर बड़ी कार्रवाई इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित, महकमे में मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी। दोमुंहा सांप से जुड़े मामले में सामने आए आरोपों के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने मैगलगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में मैगलगंज प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक शुभम कुमार, आरक्षी देवेंद्र सिसोदिया, राहुल कुमार, रोहित कुमार, पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी देवेंद्र यादव, आरक्षी अमित कुमार और आरक्षी विश्वास सिंह शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि दोमुंहा सांप से जुड़े मामले में सामने आए आरोपों और संबंधित घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है। निलंबन के बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों की ओर से मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होने की बात कही जा रही है।