LATEST NEWS

e-Bus Services for Bhilaians

By D MOHAN RAO • 2026-11-21 10:49 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
e-Bus Services for Bhilaians

दिनांक: 21 नवंबर 2026
भिलाई में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

भिलाई, छत्तीसगढ़। औद्योगिक नगरी भिलाई के नागरिकों के लिए सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर भिलाई नगर निगम को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की स्वीकृति मिली है। योजना के प्रथम चरण में 20 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की तैयारी की जा रही है।

इस दिशा में पहली इलेक्ट्रिक बस ट्रायल के लिए भिलाई नगर निगम पहुंच चुकी है। ट्रायल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बस में सफर कर निर्धारित मार्गों और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।

ट्रायल रूट में नेहरू नगर चौक, सूर्या मॉल चौक, शंकराचार्य अस्पताल, धमधा रोड, ग्रीन चौक, दुर्ग रेलवे स्टेशन, दुर्ग बस स्टैंड, राजेंद्र प्रसाद चौक, थगड़ा बांध, पंथी चौक और रिसाली सहित प्रमुख स्थान शामिल रहे।

इस अवसर पर दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं भिलाई नगर निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और आम यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

ट्रायल एवं आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद निर्धारित योजना के अनुसार बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।

भिलाई के विकास की दिशा में यह पहल सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
प्रेषक:
मीडिया एवं जनसंपर्क
भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

##latestnews
D MOHAN RAO 0 followers