LATEST NEWS

पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

By MINDHAR SINGH GILL • 2026-08-21 05:35 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, कर्मचारियों की सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम भी किया गया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं एवं कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

MINDHAR SINGH GILL 0 followers