SPORTS NEWS

झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन पूनम राय बनीं पहली महिला कोषाध्यक्ष

By SUSHIL KUMAR RAMRAIKA • 2026-09-08 06:22 • 1 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन पूनम राय बनीं पहली महिला कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर। झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) सह चुनाव रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। इसमें वर्ष 2026 से 2030 तक के चार वर्षीय कार्यकाल के लिए नई कार्यसमिति का चयन किया गया। चुनाव में भारत सरकार के नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के प्रावधानों का ध्यान रखते हुए कमेटी में चार महिलाओं को शामिल किया गया है।

बैठक में पिछली कार्यसमिति की कार्यवाही के मिनट्स की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। साथ ही झारखंड में हैंडबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई।

एजीएम में अंतरराष्ट्रीय कोच पूनम राय को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही वह झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के इतिहास में इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला बन गई हैं। पूनम राय ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी फिरोज खान का स्थान लिया है।

सभा में डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू को अध्यक्ष और खुर्शीद खान को महासचिव चुना गया। नई कार्यसमिति में उपाध्यक्ष के रूप में विक्टर सोलोमन एवं गुरूबारी हेमब्रम, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में एम.एस.ए. सिद्धिकी एवं एस.एस.पी. सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है।

नई कार्यसमिति इस प्रकार है—

अध्यक्ष : डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू

उपाध्यक्ष : विक्टर सोलोमन, गुरूबारी हेमब्रम

महासचिव : खुर्शीद खान

संयुक्त सचिव : एम.एस.ए. सिद्धिकी, एस.एस.पी. सिन्हा

कोषाध्यक्ष : पूनम राय


कार्यकारणी सदस्य: संतोश कुमार सिंह (धनबाद), विष्णु कुमार (रांची), जूनू रैन (गुमला), महिमा, सीतल हेमब्रम, साहबाज खान, सफीक अनवर सिद्धिकी और शिल्पा रानी खलको।को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेवारी सौंपी गई

बैठक के दौरान पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, धनबाद और जामताड़ा जिलों को विभिन्न स्टेट चैंपियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। एजीएम में राज्य के कुल 16 जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मौके पर एचएफआई के पर्यवेक्षक बिरेंद्र कुमार बेहरा और जेओए के पर्यवेक्षक आनंद बिहारी दूबे मौजूद रहे। नई कमेटी ने राज्य में हैंडबॉल को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं से जोड़ने की दिशा में काम करने की बात कही।

SUSHIL KUMAR RAMRAIKA 0 followers