# **घर में गूंजी लक्ष्मी की किलकारी, नन्हीं दीक्षिका के जन्म पर कान्हडवास में भव्य कुआं पूजन* **नातिन को रुपयों के सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी, ₹1 लाख की सावधि जमा हेतु नकद राशि और 11 सोने-चांदी
*घर में गूंजी लक्ष्मी की किलकारी,नन्हीं दीक्षिका के जन्म पर कान्हडवास में भव्य कुआं पूजन
नातिन को रुपयों के सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी,₹1 लाख की सावधि जमा हेतु नकद राशि और 11 सोने-चांदी के आभूषण भेंट*
कोसली, जिला रेवाड़ी | इंडियन प्रेस मीडिया एसोसिएशन — रिपोर्टर: डॉ. राजकुमार यादव*
*कान्हडवास। बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और उनके प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने की प्रेरणादायक मिसाल कान्हडवास, तहसील कोसली में देखने को मिली।श्रीमती कमला देवी के पुत्र एवं भारतीय वायुसेना में सेवारत श्री करमवीर तथा उनकी पत्नी श्रीमती अरुणा यादव, स्नातक सॉफ्टवेयर अभियंता, के घर नन्हीं दीक्षिका के जन्म की खुशी में भव्य कुआं पूजन समारोह आयोजित किया गया। बेटी के आगमन से माता-पिता, दादी, नाना-नानी, मामा-मौसी सहित पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। समारोह का विशेष आकर्षण नन्हीं दीक्षिका को रुपयों के सिक्कों से तौलकर जन्म की खुशी मनाना रहा। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों के लिए हलवाई द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी तैयार करवाए गए।
नन्हीं दीक्षिका के नाना डॉ.राजकुमार यादव एवं मामा पीयुष कुमार ने उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए ₹1 लाख की नकद राशि उसके नाम सावधि जमा करवाने हेतु उपहार स्वरूप प्रदान की। इसके साथ ही नन्हीं दीक्षिका, उसकी माता एवं दादी के लिए सोने-चांदी के कुल 11 आभूषण भी उपहार में भेंट किए गए। नाना-नानी डॉ. राजकुमार यादव एवं श्रीमती सोमवती यादव, मामा पीयुष कुमार तथा मौसी मीनाक्षी यादव सहित परिवार के सदस्यों ने समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बेटी के महत्व का संदेश देते हुए कहा गया,“बेटी घर की लक्ष्मी होती है। उसके आने से घर में खुशहाली, प्रेम और नई उम्मीदों का संचार होता है।” साथ ही प्रेरणादायक संदेश दिया गया—“जैसे जल है तो जीवन है, वैसे ही धरती पर बेटी है तो मानव जीवन है, क्योंकि नारी ही मानव जीवन को जन्म देती है।”
कान्हडवास एवं आसपास के क्षेत्र से श्री धर्मवीर यादव, डॉ. राजकुमार यादव, श्री दीपक यादव (फ्लीट संचालन व्यवसाय), श्री भीम सिंह (सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी), श्री पवन कपूर (संपत्ति व्यवसाय), श्री दिनेश, श्री पीयुष कुमार, कैप्टन लालचंद यादव (सेवानिवृत्त), कैप्टन वीरेंद्र यादव (सेवानिवृत्त), श्री रामदयाल, श्री करमवीर (सरपंच, केशव नगर), श्री रामहेर (सेवानिवृत्त, भारतीय वायुसेना, लिलाहेड़ी),श्री हर्ष (अभियंता, भिवाड़ी), रविंद्र यादव (बालाजी कंस्ट्रक्शन), श्री रामकिशन, निशांत, तरुण, मनिष, कृष्ण सारस्वत, कौशिक, मीनू (कान्हडवास),विनोद, प्रशांत यादव, गजेंद्र यादव, सत्यपाल यादव एवं रोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक समारोह में पहुंचे। सभी ने नन्हीं परी को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। नन्हीं दीक्षिका के आगमन पर आयोजित यह भव्य कुआं पूजन समारोह बेटियों के सम्मान, समानता और सकारात्मक सामाजिक सोच की प्रेरणादायक मिसाल बन गया।