केकराही अस्पताल मे 2 फीट पानी भरा, वार्ड-इमरजेंसी रूम में: मरीज शिफ्ट किए, कर्मचारियो ं के घरों मे भी पानी; 30 साल मे पहली बार ऐसी हालत ।
बुधवार को भारी बारिश के कारण केकराही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। बारिश का पानी अस्पताल के वार्डों और इमरजेंसी रूम तक पहुंच गया।
इस वजह से मरीजों को अस्पताल से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंन े ऐसी खराब स्थिति पहले कभी नही ं देखी थी। अस्पताल परिसर के साथ इमरजेंसी रूम और अस्पताल के अंदर पानी घुसन की यह घटना 30 सालों में पहली बार हुई है।
इसका मुख्य कारण जल निकासी की व्यवस्था न होना और नालियो पर घर बना लेना बताया जा रहा है।
अस्पताल कर्मचारियो ने बताया कि उनकी हालत बहुत खराब है। उनके आवासो मे गंदा पानी भर गया है और बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।ग्रामीण क्षेत्र का अस्पताल होने के कारण जहरीले जीवों के काटने का खतरा भी बना हुआ है।
ग्राम प्रधान रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि अस्पताल के चारों तरफ दूसरे लोगों की जमीन है। लोगों ने वहां मिट्टी डालकर अपने मकान बना लिए हैं, जिस पानी निकलने की कोई व्यवस्था नही है। फिलहाल, पानी निकासी की व्यवस्था की कोशिश की जा रही है।