LOCAL NEWS

ब्लॉसम हाइट्स अपार्टमेंट में हर्षोल्लास के साथ किया गया रावण दहन

By GOKUL CHAND LAHOTI • 2026-10-22 04:23 • 13 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
ब्लॉसम हाइट्स अपार्टमेंट में हर्षोल्लास के साथ किया गया रावण दहन

किशनगढ़ के ब्लॉसम हाइट्स अपार्टमेंट में दशहरे पर हुआ रावण दहन

किशनगढ़। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ब्लॉसम हाइट्स अपार्टमेंट में दशहरे के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपार्टमेंट के महिला, पुरुष और बच्चों सहित सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अपार्टमेंट के संरक्षक श्री मुरली धर पलोड़ ने रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और आतिशबाजी की। बच्चों सहित सभी सदस्यों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर सदस्यों को आइसक्रीम वितरित की गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक तस्वीरें खिंचवाईं।

आयोजन के माध्यम से अपार्टमेंट के सदस्यों ने आपसी मेल-जोल और एकजुटता के साथ दशहरा पर्व मनाया।

GOKUL CHAND LAHOTI 0 followers