LATEST NEWS

*शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने हेतु कुरावर में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह*

By AJAY KUMAR RATHOR • 2026-08-18 10:50 • 178 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
*शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने हेतु कुरावर में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह*

कुरावर: क्षत्रिय राठौर समाज, कुरावर द्वारा वीर शिरोमणि श्री वीर दुर्गादास जी राठौर की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

दिनांक: 16 अगस्त 2026
स्थान: कुरावर मंडी, जिला राजगढ़

वीर शिरोमणि श्री वीर दुर्गादास जी की जयंती के अवसर पर शिक्षा, प्रतिभा और संस्कार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक और युवा साथियों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि वीर दुर्गादास जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के अंत में सम्मानित छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

AJAY KUMAR RATHOR 0 followers