LOCAL NEWS

प्रतापगढ़ :- इंटर कॉलेज कटैया में हुआ अजगरा महासंवाद, आम नागरिक बनकर पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक पांडे

By LOK NATH PANDEY • 2026-08-26 12:08 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
प्रतापगढ़ :- इंटर कॉलेज कटैया में हुआ अजगरा महासंवाद, आम नागरिक बनकर पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक पांडे

प्रतापगढ़ में अजगरा महासंवाद का आयोजन, विद्यार्थियों ने साझा किए विचार

प्रतापगढ़: शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया में बुधवार को अजगरा महासंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी सहभागिता की। महासंवाद में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और सवालों के जवाब दिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडे भी प्रतिभागियों के बीच मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां सुनीं और उनके विचारों पर संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वे यहां अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक आम नागरिक के रूप में संवाद का हिस्सा बनने आए हैं।

महासंवाद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान ग्राम प्रधान रेनू सिंह के हाथों कराया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नम्रता विश्वकर्मा का चयन ब्लॉक स्तर के लिए किया गया। ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगे अजगरा महोत्सव के महासंवाद में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी से संवाद किया और उनके प्रश्नों तथा विचारों को सुना। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद युवाओं में विचार रखने, प्रश्न पूछने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक हो सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, मुख्य जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे, परियोजना निदेशक दयाराम यादव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

अजगरा महासंवाद का आयोजन समाजसेवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह तूफान सिंह द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और क्षेत्रीय लोगों ने विभिन्न विषयों पर सहभागिता की।

LOK NATH PANDEY 0 followers