राठौंडा में जल स्रोत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान
रामपुर में जल स्रोत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान
रामपुर: जल स्रोतों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला गंगा समिति रामपुर द्वारा शिव मंदिर, राठौंडा के समीप स्थित जल स्रोत और उसके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सहयोगी संस्था क्लीनअप के प्रतिनिधियों और उपस्थित कार्मिकों ने श्रमदान करते हुए जल स्रोत तथा आसपास जमा प्लास्टिक कचरा, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर हटाया। जल की सतह पर मौजूद पॉलीथिन एवं प्लास्टिक सामग्री को भी बाहर निकाला गया, जिससे जल स्रोत की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिल सके।
अभियान के दौरान लगभग 50 से 60 किलोग्राम प्लास्टिक एवं अन्य कचरा एकत्रित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को जल स्रोतों और नदियों में प्लास्टिक, पॉलीथिन तथा अन्य ठोस अपशिष्ट नहीं डालने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
जनसहभागिता पर दिया गया जोर
जिला गंगा समिति ने कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति के अनुसार, जनसहभागिता के माध्यम से जल स्रोतों और नदियों को प्लास्टिक एवं प्रदूषण से बचाने के प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
जिला गंगा समिति रामपुर द्वारा जल संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम और जन-जागरूकता को लेकर समय-समय पर अभियान संचालित किए जा रहे हैं।