LATEST NEWS

🌱 केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ NCIB टीम ने किया वृक्षारोपण

By AJAY KUMAR RATHOR • 2026-09-01 07:57 • 58 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
🌱 केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ NCIB टीम ने किया वृक्षारोपण

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ NCIB टीम ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से NCIB मध्यप्रदेश की ओर से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में NCIB मध्यप्रदेश के राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर श्री अजय कुमार राठौर ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर पौधे को जल अर्पित कर उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री अजय राठौर ने मंत्री को पर्यावरण के प्रतीक के रूप में Lotus Bamboo Plant भेंट किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान NCIB टीम ने पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के लिए चलाए जा रहे “एक पौधा – पर्यावरण के नाम” अभियान के बारे में जानकारी दी। टीम ने कहा कि अभियान के माध्यम से हरित और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

NCIB मध्यप्रदेश की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

AJAY KUMAR RATHOR 0 followers