LATEST NEWS

श्रावणी मेले को लेकर शेवड़ाफुली घाट और तारकेश्वर में अद्भुत लाइटिंग, भव्य आरती का आयोजन

By SUBHKARAN GOWALA • 2026-07-15 10:48 • 111 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
श्रावणी मेले को लेकर शेवड़ाफुली घाट और तारकेश्वर में अद्भुत लाइटिंग, भव्य आरती का आयोजन

पश्चिम बंगाल, 14 जुलाई 2026: श्रावणी मेले को लेकर पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारकेश्वर और शेवड़ाफुली घाट पर विशेष तैयारियां और आकर्षक सजावट देखने को मिली। शेवड़ाफुली घाट को रंग-बिरंगी और भव्य लाइटिंग से सजाया गया है। इस अवसर पर आरती का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्रावण के पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शेवड़ाफुली घाट से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने के लिए तारकेश्वर की ओर जाते हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तारकेश्वर के प्रवेश द्वार को भी अद्भुत और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रवेश द्वार रात के समय बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
शेवड़ाफुली घाट पर भगवान शिव की आकर्षक लाइटिंग और आरती का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रावणी मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। प्रशासन और आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां भी की जा रही हैं।

#Shravani Mela#Tarakeswar#Sheoraphuli Ghat#West Bengal#Ganga Aarti#Sawan Mela#Mahadev
SUBHKARAN GOWALA 0 followers