LATEST NEWS

गुरु महाराज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सिख समाज ने किया फजलगंज थाने का घेराव

By MINDHAR SINGH GILL • 2026-08-05 11:32 • 157 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
गुरु महाराज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सिख समाज ने किया फजलगंज थाने का घेराव

कानपुर नगर। गुरु महाराज पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज सिख समाज के लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गुरु महाराज के प्रति सिख समाज की गहरी आस्था और श्रद्धा है। सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ, लेकिन सिख समाज ने शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
देश का सच, आपका हक

MINDHAR SINGH GILL 0 followers