Unnao Report
कानपुर के गुरुनानक स्कूल के बच्चों को लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क का टूर कराने के बाद लौट रही बस में शुक्रवार को सदर क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास के पास आग लग गई। बस से आग की लपटें उठती देख चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
कानपुर के गुरुनानक स्कूल के बच्चे स्कूल के स्टाफ के साथ लखनऊ स्थित आनंदी वाटर पार्क घूमने गए थे। शुक्रवार को टूर समाप्त होने के बाद बस बच्चों को लेकर वापस कानपुर लौट रही थी। शाम सात बजे गदनखेड़ा बाईपास के पास बस में आग लग गई।
इस घटना से बच्चों और बस में मौजूद अन्य लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं। आग बुझा दी गई है।
Gyanesh Srivastava
#Unnao #IPU News #BreakingNews #BusFire #Kanpur