राजकीय इंटर कॉलेज उरई में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत 03 अक्टूबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज उरई, जनपद जालौन में
राजकीय इंटर कॉलेज उरई में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत 03 अक्टूबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज उरई, जनपद जालौन में साइबर सेल पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग, साइबर ग्रूमिंग तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ऑनलाइन लेन-देन के समय विशेष सावधानी बरतने, OTP एवं UPI PIN किसी के साथ साझा न करने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातचीत करते समय सतर्क रहने तथा निजी जानकारी साझा नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।