विश्व प्रसिद्ध पूरी रथयात्रा,ओड़िशा
पुरी, ओडिशा। भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा इस वर्ष भी भव्य श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई। परंपरा के अनुसार गजपति महाराज श्री श्री दिव्यसिंह देव ने स्वर्ण झाड़ू से ‘छेरा पहरा’ की पवित्र रस्म निभाकर तीनों रथों की विधिवत सफाई की। इसके बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। भारी वर्षा के बावजूद लाखों श्रद्धालु “जय जगन्नाथ” के जयघोष के साथ तीनों रथों को लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले गए। पूरे पुरी में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। हालांकि अत्यधिक भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण कुछ श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुखद घटना में दो श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। महाप्रभु की बहुदा यात्रा (वापसी रथयात्रा) 23 जुलाई को आयोजित होगी।