April 1, 2026

पुणे में स्कूल बस चालक की लापरवाही पर कार्रवाई, 1 घंटे में नौकरी से हटाया गया

पुणे से बड़ी खबर
पुणे से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां St. Mount पैट्रिक स्कूल के विद्यार्थियों को ले जाने वाली बस का चालक बेहद लापरवाही से वाहन चलाते हुए पाया गया। जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30 छात्र सवार थे, इसके बावजूद चालक तेज गति और असावधानीपूर्वक ड्राइविंग कर रहा था, जिससे छात्रों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।
जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत सक्रियता दिखाते हुए रिपोर्टर द्वारा स्कूल प्रशासन और लोहगांव पुलिस स्टेशन से संपर्क किया गया। संबंधित अधिकारियों को तत्काल इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट रूप से चेतावनी भी दी गई कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो स्कूल के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए और मात्र 1 घंटे के भीतर संबंधित चालक को बुलाकर उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की। अंततः चालक को नौकरी से हटा दिया गया, जिससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
🎤 रिपोर्टर: Amar Shivaji Patare | IPU News Channel

AMAR SHIVAJI PATARE

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION