अनिल कुमार नामदेव रिपोर्ट्स आईपीएल के अपने पहले लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 47 बॉल बचाते हुए अपने टारगेट को चेंस किया और चेन्नई सुपर किंग को शानदार ढंग से हराया आपको बता दे की चेन्नई सुपर किंग ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में 127 रन का स्कोर खड़ा किया था। चेन्नई सुपर किंग की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई थी और अंत तक भी सभंल नहीं पाई जिससे वह बहुत कम स्कोर बना पाए। वह तो के ओवरटन की पारी को धन्यवाद कहा जाए जिन्होंने 43 रन की एक अच्छी पारी खेली और चेन्नई सुपर किंग का स्कोर 127 रन तक पहुंचा ।राजस्थान रॉयल्स की ओर से आर्चर, बर्गर ने दो-दो तथा बी शर्मा, एस शर्मा और विश्नोई ने एक-एक तथा सुपर डुपर रविंद्र जडेजा ने दो विकेट का योगदान दिया। जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार शुरुआत दी और वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 17 गेंद में अपना अर्धशतक ठोक डाला और पहले विकेट की साझेदारी में 75 रन जोड़े मात्र 6.02 ओवर में। उसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से 8 विकेट शेष रहते हुए जीत दर्ज की इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट टेबल पर सबसे ऊपर आ गया है चेन्नई सुपर किंग की काफी दिनों बाद यह कमजोर प्रर्दशन था।