March 21, 2026

कैथल में धूमधाम से मनाया जाएगा शहीदी दिवस, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

कैथल शहर में शहीदी दिवस को बड़े सम्मान और कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा और शहीदों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कैथल (हरदीप) 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड, कैथल में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, शहीद परिवार व अन्य गणमान्य लोग अपने परिवार सहित भाग लेंगे।
एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से होगी, जिसमें सबसे पहले शहीद परिवारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अंबाला वेटरन्स सहायता केंद्र, अंबाला कैंट द्वारा स्पर्श पेंशन शिविर लगाया जाएगा, वहीं सिग्नस हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप भी आयोजित होगा, जिसमें ईसीजी, हृदय रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
इसके पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के होनहार बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रधान ने यह भी बताया कि 21 मार्च को दोपहर 12 से 2 बजे तक संजीवनी हॉस्पिटल, अंबाला रोड कैथल में ओजस हॉस्पिटल पंचकूला के डॉ. मनुज वधवा की टीम द्वारा घुटने, कूल्हे व कंधे से संबंधित बीमारियों के लिए पूर्व सैनिकों की निःशुल्क ओपीडी की जाएगी।
शहीद स्मारक पर आयोजित बैठक में कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, सूबेदार मेजर खजान सिंह, रिसालदार कर्मवीर भाल, रिसालदार बलदेव सिंह, हवलदार मांगेराम शर्मा, हवलदार अभे सिंह, एलडी बलदेव सिंह, हवलदार जीत फौजी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Hardeep

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION