March 20, 2026

सिक्किम की फिल्म Shape of Momo ने रूस के फिल्म फेस्टिवल में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

सिक्किम की फिल्म Shape of Momo ने रूस के फिल्म फेस्टिवल में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म Shape of Momo, जिसका निर्देशन Tribeny Rai ने किया है, ने रूस में आयोजित Spirit of Fire International Film Festival में दो बड़े पुरस्कार जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। यह फेस्टिवल Khanty-Mansiysk में आयोजित हुआ था।
फिल्म को सिल्वर टैगा अवॉर्ड (Best International Debut Film) से सम्मानित किया गया, जो वैश्विक स्तर पर एक बेहतरीन डेब्यू फिल्म के रूप में इसकी पहचान को दर्शाता है। इसके अलावा, फिल्म को Soul of Russia – World Cinema Special Prize भी मिला, जो सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए दिया जाता है।
Shape of Momo सिक्किम की समृद्ध परंपराओं, भावनाओं और कहानी कहने की शैली को बेहद प्रभावशाली और प्रामाणिक तरीके से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत करती है। इस प्रतिष्ठित मंच पर मिली सफलता न केवल निर्देशक के लिए, बल्कि सिक्किम के उभरते फिल्म उद्योग के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस उपलब्धि ने सिक्किम को वैश्विक सिनेमा के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाई है और राज्य की सांस्कृतिक विरासत व रचनात्मक प्रतिभा को दुनिया के सामने उजागर किया है। Shape of Momo की सफलता से राज्य के अन्य फिल्म निर्माताओं को भी अपनी स्थानीय कहानियों को दुनिया तक पहुंचाने की प्रेरणा मिलेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी यह फिल्मने Busan International Film Festival में दो पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सराहना क्षेत्रीय सिनेमा के महत्व को और मजबूत करती है, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने का कार्य करता हैं।

Written by

Milan Subba

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION