April 3, 2026

किचन क्वीन अवार्ड का दृष्टि संस्थान में हुआ आयोजन

चित्रकूट। नगर में दृष्टि संस्थान द्वारा बीते 10 वर्षों से दृष्टि बाधित बालिकाओं को होम मैनेजमेंट के अंतर्गत सिलाई कढ़ाई कुकिंग व ब्यूटी पार्लर जैसी ट्रेनिंग देकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास रंग लाने लगा है। आयोजित अवार्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने की।
दृष्टि संस्थान में दृष्टि किचन क्वीन अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमें तीन राज्यों उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में सिलाई कुकिंग और ब्यूटी पार्लर की प्रतियोगिता हुई।
दृष्टि संस्थान के सचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि संस्थान 10 वर्षों से दृष्टि बाधित छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ होम मैनेजमेंट जैसे प्रोग्राम की ट्रेनिंग देता चला आ रहा है जिससे जुड़कर छात्राएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि जिसमें 10 राज्यों के 82 जिलों की 234 छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया है इसी के तहत आज विद्यालय में दृष्टि किचन क्वीन अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसमें 20 दृष्टि बाधित छात्राओं ने बेहतरीन ढंग से सुई में धागा डालना, सिलाई करना के अलावा कुकिंग में आलू का पराठा सब्जी रायता रोटी व सब्जी सलाद बनाकर पेश किया। जिसको निर्णायक मंडल द्वारा स्वाद टेस्ट किया गया एवं सायंकाल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्यूटी पार्लर जिसमें दृष्टिबाधित छात्राएं खुद तैयार होकर प्रतिभाग करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल ने कहा कि यहां उनका यह पहला दौरा है और आज के कार्यक्रम एवं प्रतिभागियों का उत्साह देखकर लगाता है कि संस्था दृष्टिबाधितों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। कहा कि हम सबको इन बालिकाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए आज इन्हें देखकर लगता ही नही कि ये दृष्टिबाधित है या सामान्य। मैं आयोजकों बहुत-बहुत बधाई देता हूॅ। समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि हम संस्था की स्थापना काल से ही जुडे है और संस्था के कार्यो को बारीकियों से देखते आ रहे है निश्चित ही संस्था दृष्टिबाधितों के जीवन में अमूलचूल परिवर्तन ला रही है। इसके लिए संस्थापक शंकर लाल गुप्ता बधाई के पात्र है।
इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागी को शील्ड व नगद पुरस्कार इसके अलावा अन्य सभी प्रतिभागियों को नगर धनराशि प्रदान की जाएगी। समारोह में मुख्य रूप से संस्था के कोषाध्यक्ष पी डी गुप्ता, समाजसेवी विवेक अग्रवाल, गीरीश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, डा0 एस0पी0 त्रिपाठी, डा0 रोहित सिंह एवं दीक्षा सिंह, पदमा सिंह, जवाहर लाल पटेल, संगीत शिक्षक भगवानदीन यादव, अनूप गुप्ता, प्रधानाचार्या वर्षा गुप्ता, पंकज दुबे सभी प्रतिभागियों के साथ आएं उनके अभिभावको के साथ बडी संख्या में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन सिंद्वार्थ गुप्ता ने किया एवं आभार कोषाध्यक्ष पी डी गुप्ता ने व्यक्त किया।
————————-

Ankit pahariya

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION